google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्नी ने पिता को बालकनी से धक्का देकर हत्या की' , 6 महीने पहले बहू बनकर घर में हुई थी एंट्री.....

Aug 15, 2023
2 min read





























































राजधानी जयपुर में बिजनेसमैन लतेश गोयल की संदिग्ध हालात में घर की बालकनी से गिरने से हुई मौत मामले में नया मोड़ आ गया है | मृतक के बेटे हनी गोयल ने आरोप लगाया है कि पत्नी स्नेहा ने उसके पिता को बालकनी से धक्का देकर मार डाला, पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करा लिया है, पिता की मौत से पहले एक सड़क हादसे में मां और बहन को पहले ही खो चुके हनी की स्नेहा के साथ लव मैरिज हुई थी |


हनी गोयल ने पिता की मौत के बाद वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि 11 अगस्त की सुबह ससुर लतेश गोयल और बहू स्नेहा में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. उसी दौरान स्नेहा गुस्से में दौड़ी और 15 फीट ऊंची बालकनी से उसने ससुर को धक्का दे दिया. सड़क पर गिरते ही हाथ लतेश ने होश खो दिया. बेटा हनी अपने घायल पिता को अस्पताल लेकर गया, लेकिन अगले दिन 12 अगस्त की देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. हनी ने अपने आरोपों में कहा कि अस्पताल में इलाजरत पिता की मौत से पहले ही स्नेहा सोने-चांदी और नगदी समेटकर घर से फरार हो गई. इसके बाद उसके परिजन घर के बाहर आकर झगड़ा करने लगे. इधर, ससुर की मौत के बाद बहू ने महिला थाने में परिवाद दिया है. जिसमें दहेज को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि, मामले में अभी परिवाद है. एफआईआर होने के बाद मामले में जांच होगी.


दरअसल, जयपुर के जयसिंहपुरा में नारायण धाम के रहने वाले हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन मृतक लतेश गोयल के बेटे हनी गोयल की 15 फरवरी 2023 को उनके गोदाम के सामने रहने वाली स्नेहा डे के साथ लव मैरिज हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही घर में हर एक छोटी बात पर झगड़ा होने लगा, इतने तनाव में उसके पिता शराब के आदी हो गए और घर की बजाय गोदाम में ही रहने लगे | बीते 10 अगस्त की रात को भी बिजनेसमैन ड्रिंक करके गोदाम में ही रुक गए. लेकिन बेटे की समझाइश के बाद घर आए. तभी अगली सुबह घर में फिर झगड़ा शुरू हो गया और बहू स्नेहा ने ससुर को नशा मुक्ति केंद्र भेजने की बात कही और लड़ाई के दौरान धक्का देकर नीचे गिरा दिया. फरियादी पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी स्नेहा के खिलाफ मारपीट और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html