google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्नी ने पति को दी रुह कंपा देनी वाली मौत....

Jan 17, 2024
3 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हरियाणा - यमुनानगर में एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति के खिलाफ ऐसी साजिश रची कि अफसर भी हैरान रह गए, महिला ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर ब्लड प्रेशर लो करने वाले इंजेक्शन मंगवाए. इसके बाद इंजेक्शन की ओवरडोज पति को दे दी. इससे उसके पति की मौत हो गई, पुलिस से बचने के लिए और पति की मौत हत्या न लगे, इसके लिए महिला यूट्यूब पर मर्डर के नए-नए तरीके खोजती थी. इंजेक्शन देकर ब्लड प्रेशर लो करने का खतरनाक आइडिया यूट्यूब (YouTube) पर ही उसे मिला था |


दरअसल, यमुनानगर जिले के मुंसीबल गांव के रहने वाले नीटू का शव 4 जनवरी को खेतों में मिला था, नीटू के बाजू पर इंजेक्शन के निशान थे. पुलिस ने देखा तो पहली नजर में लगा कि उसने नशे की ओवरडोज ली होगी, लेकिन पता चला कि नीटू कोई नशा नहीं करता था. लिहाजा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला साफ हो गया | पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नीटू की मौत खून का दबाव कम करने वाली दवा की ओवरडोज से होना बताई गई. इसके बाद पुलिस ने नीटू की पत्नी मीनाक्षी की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाई, इससे शक और बढ़ गया. पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरा मामला सामने आ गया |


नीटू की पत्नी मीनाक्षी और सोनीपत के रहने वाले साहिल व खरखौदा के अमन को पुलिस ने नीटू की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में मीनाक्षी ने बताया कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल के साथ रहना चाहती थी, जो पति की वजह से संभव नहीं था, पुलिस ने साहिल और अमन से पूछताछ की. इस दौरान सामने आया कि साहिल की कुछ समय पहले ही मीनाक्षी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई. दोनों में हर रोज मोबाइल पर देर तक बातें हुआ करती थीं. धीरे-धीरे मीनाक्षी के सिर पर प्यार का भूत इस कदर चढ़ गया कि उसने अपने पति नीटू से छुटकारा पाकर साहिल से शादी करने का मन बना लिया |


इसके बाद मीनाक्षी ने यूट्यूब पर मर्डर का तरीका खोजा. मीनाक्षी को जब एक आइडिया मिला तो उसने साजिश रच डाली. उसने ब्लड प्रेशर घटना वाले 4 इंजेक्शन मंगवाए, इस साजिश में मीनाक्षी के बॉयफ्रेंड साहिल ने अपने दोस्त अमन को भी शामिल कर लिया | इसी बीच साहिल ने नीटू से भी जान-पहचान बढ़ा ली और 4 जनवरी को मीनाक्षी ने अपने पति नीटू को यह कहकर साहिल के साथ भेज दिया कि वह उसे दवाई दिलवा देगा. इसके बाद साहिल और अमन नीटू को खेतों में ले गए और एक साथ सभी इंजेक्शन लगा दिए. इसके बाद नीटू की खेतों में ही मौत हो गई |


एएसपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि हमें मुंसीबल गांव के खेतों में नीटू नाम के 30 वर्षीय युवक का शव मिला था. उसके पास इंजेक्शन भी मिले थे. जांच में पता चला कि यह मर्डर का केस है. पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जो 3 दिन की रिमांड पर हैं. एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जा चुका है | इस मामले में पता चला है कि मृतक की पत्नी की किसी से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी. फिर इन सबने नीटू को मारने का प्लान बनाया. इसके बाद यह लोग इंजेक्शन लेकर आए और ओवरडोज देकर नीटू को मारा गया जांच में दोस्ती का खुलासा भी हुआ और यह भी पता चला कि महिला का प्रेमी भी नीटू से मिलने आया था, जिसे महिला ने अपना भाई बताया था | आरोपी सोनीपत का रहने वाला है, वह अपने साथ एक दोस्त को भी लाया था |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html