पूरी दुनिया राममय है - केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी - केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में 404 करोड़ रुपये की धनराशि से पीएम श्री स्कूलों के आधुनिकीकरण का शुभारंभ एवं ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से प्रभु श्रीराम के दिव्य भव्य मंदिर के लोकार्पण की घड़ी आ गई है। पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है। दुनिया राममय है।
मुख्यमंत्री योगी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति और ऑपरेशन कायाकल्प को हूबहू लागू करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश में 26 करोड़ बच्चे पढ़ते हैं। इसमें से लगभग 18 प्रतिशत मतलब 5 करोड़ यूपी के हैं। बिना यूपी के विकसित भारत की संकल्पना संभव नहीं है। उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों की स्थिति में बदलाव हुआ है। मैं आज पूरे भरोसे के साथ यह कह सकता हूं कि अगर आंकड़ा निकाला जाए तो ग्रामीण अंचल के सरकारी विद्यालय से आईआईटी, एनआईटी और मेडिकल में चयनित होने वाले छात्रों की अच्छी संख्या होगी।
उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां केंद्र की योजनाओं को ठीक से लागू किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुआ है। प्रदेश के नवोदय विद्यालय के 54 बच्चे बिना किसी कोचिंग के आईआईटी में सेलेक्ट हुए हैं। 374 बच्चों ने एनआईटी में एडमिशन लिया है। पीएम मोदी की उपस्थिति में हाल में मुख्य सचिव की बैठक हुई थी। प्रोजेक्ट कायाकल्प की भी इस बैठक में चर्चा हुई थी। 2016 में पीएम उज्ज्वला योजना का पायलट बलिया में किया गया था। पौने 2 करोड़ लाभार्थी यूपी के हैं। 2047 से पहले भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया गया है। यूपी उससे पहले विकसित बनेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments