google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दारोगा को गांव वालों ने खम्भे से बांधकर जमकर की पिटाई....ये है मामला

Sep 18, 2023
1 min read




























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

उत्तर प्रदेश के आगरा में ग्रामीणों ने एक दारोगा को गांव की युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने दारोगा पर हमला बोल दिया. पहले तो दारोगा की जमकर पिटाई की गई फिर उसको निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने निर्वस्त्र दारोगा को बिजली के खंभे से बांध दिया. दारोगा के खंभे से बंधे होने और पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल, पुलिस कमिश्नर ने आरोपी दारोगा संदीप कुमार को निलंबित कर दिया है |


बताया जा रहा है कि घटना रविवार रात 1 बजे के करीब की है. देर रात थाना बरहन में तैनात दारोगा संदीप कुमार युवती के गांव आया था. वहां ग्रामीणों ने उसे युवती संग आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया. उन्होंने संदीप कुमार को 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा. इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई. लोगों ने निर्वस्त्र कर दारोगा संदीप कुमार को बिजली के खंभे से बांध दिया. इससे पहले गांव की सड़क पर उसकी परेड कराई गई |


घटना की सूचना जब थाने को मिली तो पुलिसवालों के होश उड़ गए. आनन-फानन एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह, इंस्पेक्टर एत्मादपुर विजय विक्रम सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दारोगा को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया. दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html