google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गाताडीह के ग्रामीणों ने किया पुलिस थाना सरसींवा का घेराव....

Aug 25, 2023
2 min read



























































पत्रकार ईस्माइल खान की क़लम से :-

  • पीड़ित पक्ष पर कार्यवाही से ग्रामीण है आक्रोशित

  • सरपंच सिदार के नेतृत्व में ग्रामीण पहुचे थाना

  • आरोपियों को गिरफ़्तारी नही करने पर दी चक्का जाम की चेतावनी

सरसींवा-

शुक्रवार शाम को गाताडीह के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस थाना का घेराव करा, कारण

पीड़ित पक्ष पर झूठी कार्यवाही करने की संभावना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित होकर थाना में बैठे हुए हैं

सरपंच श्रीमती सिदार के नेतृत्व में ग्रामीण थाना पहुचे जहां थाना का घेराव करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी, पीड़ित के खिलाफ झूठी कार्यवाही न करने की मांग की, समाचार लिखे जाने तक सैकड़ो ग्रमीण थाने में ही बैठे हुए है।

आरोपियों की गिरप्तारी नही करने पर दी चक्का जाम की चेतावनी। थाना सरसींवा से जानकारी के अनुसार पीड़ित आवेदक ईश्वरीय श्रीवास ने आवेदन मे बताया है कि वे 20 अगस्त को गांव के ही

सहकारी राशन दुकान मे चावल लेने गया था जहाँ गांव के ही किशन जायसवाल नामक व्यक्ति द्वारा गांव के उपभोक्ताओं को चावल देने लिए मना कर रहे थे। तभी श्रीवास द्वारा कारण पूछने पर मेरा राशन कार्ड दुकान से उठाकर फेक दिया ।

और पुनः पूछने पर श्रीवास को गाली गलौच किया गया । दूसरे दिन 21 अगस्त को गांव वालों की उपस्थिति में समझौता भी करवाया गया जैसा ग्रामीणों ने बताया उसके बाद भी किशन जायसवाल ने ईश्वरीय श्रीवास से मारपीट किया। शाम 4 बजे के आस-पास ईश्वरीय श्रीवास के दुकान में घुसकर अपने साथियों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला भी किया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में करने पर डॉक्टरी मुलायजा के बाद FIR दर्ज किया गया। हमला से एक आँख की रौशनी चली गई और एक हाथ की हड्डी टूट गई। थाना सरसींवा द्वारा पीड़ित की चोट की स्थिति देखते हुए धारा 323,324,294,506 (बी) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि डाक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धारा को बढ़ाया जा सकता। जांच जारी हैं, वही पीड़ित का उपचार बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में चल रहा है। ग्रमीणों ने तत्काल आरोपियों को गिरतार करने की मांग को लेकर थाना परिसर में बैठे हुए हैं ।


वर्ज़न -

दोनो पक्ष एक दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया है। एक पक्ष द्वारा पीड़ित के खिलाफ छेड़खानी का आवेदन दिया गया है जिसकी भी जांच किया जा रहा है ।

कवर

डी.एस.पी

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़


वर्ज़न-

पीड़ित के आवेदन पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई हैं । जांच जारी है। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आगे संगीन धारा जोड़ा जाएगा।

यशवंत सिंह

टी.आई थाना सरसींवा

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html