वीडियो बना चर्चा का विषय, पीएम मोदी इस बेटी को लिखेंगे पत्र....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे | यहां जब पीएम मोदी भाषण दे रहे थे, उसी दौरान भीड़ में एक बच्ची ने प्रधानमंत्री मोदी का स्केच हाथों में लेकर ऊपर उठाया | जब पीएम मोदी की नजर स्केच लेकर खड़ी उस बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत कहा कि बेटी मैंने तुम्हारी ये तस्वीर देख ली है | तुम इतना बढ़िया काम करके लाई हो |
प्रधानमंत्री मोदी ने बच्ची से कहा कि मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं, लेकिन बेटी थक जाओगी, तुम कब से खड़ी हो | ये पुलिस के जवानों से मैं कहता हूं कि तस्वीर बेटी देना चाहती है तो ले लीजिए और ये मुझ तक जरूर पहुंच जाएगी | बेटी अपना पता उस पर लिख देना | मैं तुझे जरूर चिट्ठी लिखूंगा |
प्रधानमंत्री ने जब यह बात कही तो बच्ची के चेहरे पर मुस्कान आ गई | पीएम मोदी की प्रतिक्रिया के बाद बच्ची बेहद खुश दिखी | प्रधानमंत्री की बच्ची के प्रति ऐसी सह्रदयता पर लोग तारीफ करने लगे | यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया |
प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ के कांकेर में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित कर रहे थे | इस रैली में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के समर्थन में जो आंधी चल रही है, उसकी एक झलक यहां कांकेर में भी दिख रही है | भाजपा का संकल्प छत्तीसगढ़िया पहचान को सशक्त करने का है, हर गरीब, आदिवासी, पिछड़े के हितों की रक्षा करने का है | छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने का है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments