google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राहगीरों से लूटपाट करने वाला शातिर लूटेरा गिरफ्तार....

Sep 25, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सरगुजा पुलिस को लूट के 2 प्रकरणों में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपी के कब्जे से ई-रिक्शा वाहन एवं नगद 500 रुपये बरामद किया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक़ प्रार्थी गणेश सोनी निवासी मनेन्द्रगढ़ जिला एम.सी.बी. हाल मुकाम मदर टेरेसा स्कूल के सामने मायापुर अम्बिकापुर गत 23 सितंबर को थाना मणीपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 सितंबर को प्रार्थी अम्बिकापुर शहर में अपना ऑटो चलाने निकला था, उसी दौरान सतीपारा निवासी विक्की सोनी एवं अन्य एक युवक द्वारा प्रार्थी के ई रिक्शा को रुकवाकर बंजारी की ओर चलने के लिए कहा गया। प्रार्थी द्वारा बंजारी की ओर जाने पर दोनों युवकों द्वारा लखनपुर रोड में आगे की ओर चलने हेतु कहा गया जो बाद में सुनसान रास्ते मे मौका पाकर विक्की सोनी एवं अन्य एक युवक द्वारा प्रार्थी से मारपीट कर ऑटो से उतारकर ई रिक्शा लूटकर मौक़े से फरार हो गए।


दूसरे मामले में दोनों आरोपियों द्वारा पुन: रात को पंचशील गली मे एक युवक को डरा धमकाकर 2000 रुपये नगद एवं आईपैड एवं घड़ी की लूटपाट की घटना कारित किया गया हैं। दोनों मामलों में सरगुजा पुलिस द्वारा तत्काल सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से मामले के संदेही विक्की उफऱ् विशाल सोनी (28) सत्तीपारा अम्बिकापुर की घेराबंदी कर पकडक़र पूछताछ किया गया। संदेही द्वारा घटना दिनांक को प्रार्थी से ई रिक्शा एवं अन्य मामले में एक युवक से पंचशील रोड में 2000 रुपये नगद एवं अन्य समान की लूटपाट करना स्वीकार किया गया। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी की निशानदेही पर ई रिक्शा एवं 500 रुपये नगद बरामद किया गया हैं, मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, तलाश जारी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html