वाहन के उड़े परखच्च, ट्रेलर ने कार को मारी ठोकर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदाबाजार- लवन थाना क्षेत्र के ग्राम लाहोद के पास एक ट्रेलर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी | जिससे कार के परखच्चे उड़ गए | वहीं कार सवार चंद्राकर परिवार इस घटना में बाल-बाल बच गए | उन्हें मामुली चोटें आई है | वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केशर पराग अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गए |
चंद्राकर परिवार बलौदाबाजार के ही रहने वाले हैं | ये सभी कसडोल के पास तुरतुरिया गए थे | जहां से वापसी के दौरान दो ट्रक के बीच में चल रहे थे | इसी दौरान सामने वाले ट्रक चालक ने ब्रेक मार दिया | जिससे कार चालक भी ब्रेक लगाया | लेकिन पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने जब तक ब्रेक लगाया तब ट्रक कार ठोकर मार चुकी थी | घटना के बाद पहुंची लवन पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है | वहीं घायलों को ईलाज के लिए भेजा गया | जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है | जिले में बढ़ते यातायात दबाव के बीच लगातार हादसे हो रहे हैं. रात में यह घटना और बढ़ जाती है | जिसका प्रमुख कारण चार पहिया वाहन में लगे हैलोजन लाईट और वाहन चालकों का अपर डियर न देना साथ ही तेज गति से वाहन चलाना है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments