" स्टेच्यू ऑफ़ वननेस" का अनावरण आज सीएम शिवराज सिंह चौहान के हाथों हुआ संपन्न...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़-
तीर्थनगरी ओम्कारेश्वर में जगतगुरु आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची प्रतिमा " स्टेच्यू ऑफ़ वननेस" का अनावरण आज सीएम शिवराज सिंह चौहान के हाथों हुआ | यह पूरी दुनिया में शंकराचार्य की सबसे ऊची प्रतिमा हैं | नर्मदा किनारे देश का चतुर्थ ज्योतिर्लिंग ओम्कारेश्वर शंकराचार्य की दीक्षा स्थली है जहां वे अपने गुरु गोविंद भगवत्पाद मिले और यहीं 4 वर्ष रहकर उन्होंने विद्या अध्ययन किया |
12 वर्ष की आयु में ओंकारेश्वर से ही अखंड भारत में वेदांत के लोकव्यापीकरण के लिए प्रस्थान किया | इसलिए ओम्कारेश्वर के मान्धाता पर्वत पर 12 वर्ष के आचार्य शंकर की प्रतिमा की स्थापना की गई | इस योजना के प्रथम चरण में आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है जबकि शेष कार्यो का भूमिपूजन होना है |







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments