google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किसानों के हित के लिए लाया गया अशासकीय संकल्प पत्र विधानसभा में पारित:

Feb 26, 2024
1 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

  • मंडी शुल्क पहले की तरह 2 प्रतिशत तथा अतिरिक्त "कृषक कल्याण शुल्क" समाप्त किया गया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर द्वारा लाया गया एक महत्वपूर्ण अशासकीय संकल्प पत्र पारित किया गया है, जो किसानों के हित में है। इस संकल्प पत्र के अनुसार, मंडी शुल्क पहले की तरह 2 प्रतिशत किया गया है।

ज्ञात हो कि कांग्रेस की सरकार द्वारा मंडी शुल्क को 2 से बढ़ाकर 3 प्रतिशत किया गया था और साथ ही अतिरिक्त "कृषक कल्याण शुल्क" जो की 2 प्रतिशत था उसको भी लगाया गया था। इससे दोनो मिलाकर 5 प्रतिशत शुल्क देना पड़ता था। अब विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर द्वारा किसानों के हित के लिए लाया गया अशासकीय संकल्प पत्र पारित होने के बाद अब मंडी शुल्क पहले की तरह 2 प्रतिशत हो गया है। नए निर्णय से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

इसके साथ ही, अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार किसानों के हित में और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने विष्णु देव सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए बताया कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है जिससे किसान - व्यापारी वर्ग को इसका फायदा मिलेगा और मंडी व्यापार को एक नई दिशा और ऊंचाई मिलेगी। यह किसानों के उत्थान और उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html