google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

जमीन के 250 फीट नीचे टनल से गुजरेगी ट्रेन........

Jul 30, 2023
2 min read



























इंदौर के महू सनावद के बीच में ब्रॉड गेज का काम चल रहा है। अब इसको लेकर सर्वे हो चुका है। इस रूट पर एक टनल बनाई जा रही है। पहाड़ी क्षेत्र होने से यहां पर ट्रेन टनल से गुजरेगी। करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से इस टनल का निर्माण होगा। यह टनल लगभग चार किलोमीटर लंबी है। खास बात यह है कि टनल जमीन की सतह से 240 फीट नीचे बनेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मंडल की सबसे बड़ी टनल बढिय़ा और बैका गांव के बीच 4.1 किमी की बनाई जा रही है। 450 करोड़ रुपए की लागत से यह टनल 30 माह में तैयार होगी। खास बात यह है कि इस टनल सतह से 240 फीट नीचे बनाया जाएगा।

28 अगस्त को यह टेंडर ओपन होंगे। इसके बाद टनल का काम शुरू हो जाएगा। इस टनल को न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथर्ड (एनएटीएम) से बनाया जाएगा, जिसमें टनल का काम एक साथ तीन हिस्सों में शुरू होगा। इसमें साइट फ्लेशिंग, बिचिंग किया जाएगा। ताकि किया जाएगा, ताकि टनल को एक साथ चौड़ाई-लंबाई और गहराई के साथ बनाया जा सके। इस तकनीक से लागत कम आती है और काम जल्दी हो जाता है। इसी के चलते इस तकनीक के माध्यम से यह टनल पहाड़ी सतह से 80 मीटर यानी लगभग 240 फिट जमीन के नीचे गहराई में बनाई जाएगी। टनल का काम 30 माह में पूरा करने का टारगेट दिया गया। नई ब्रॉडगेज लाइन डालने के बाद महू से खंडवा की दूरी करीब 32 किलोमीटर बढ जाएगी। यह है प्रोजेक्ट पिछले दो साल से रतलाम मंडल द्वारा रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड से सर्वे करवाया जा रहा था, जो कि जून माह में पूरा हो गया।

अब महू-सनावद प्रोजेक्ट के टेंडर भी शुरू हो गए हैं। महू-सनावद ब्रॉडगेज लाइन के नए अलाइनमेंट के अनुसार ट्रैक पातालपानी से डायवर्ट हो जाएगा, जो कि बढिय़ा, बेका, कुलथाना, राजपुरा होते हुए चोरल पहुंचेगा। इन सभी जगह पर स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके साथ चोरल में भी नया स्टेशन बनेगा। बड़वाला के करीब 6 किमी पहले लाइन को पुरानी मीटरगेज लाइन के साथ जोड़ जाएगा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html