google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार को हटाकर परिवर्तन करने का समय आ गया - डॉ. भागवत किशनराव कराड.....

Sep 27, 2023
3 min read






































































पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से:-

  • धरसीवा की आमसभा में उमड़ा जन...

  • गंगाजल हाथ में लेकर झूठी कसम खाने वाली भूपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेंके - अरुण साव...

धरसीवा। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा-1 आज धारसीवा विधानसभा क्षेत्र में पहुंची और विशाल आमसभा आयोजित हुई। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड़ ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार धोखेबाज सरकार है अपने घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादें किए थे पर एक भी वादा पूरा नहीं किया। शराबबंदी करने का भी वादा किया था परन्तु शराबबंदी करने के बजाय घर घर शराब पहुंचा रहे हैं। 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया वो भी पूरा नहीं किया और बेरोजगारों को भत्ता देने का भी वादा किया था उसे भी पूरा नहीं किया। यह विश्वासघाती सरकार ने निराश्रित पेंशन स्कीम का भी वादा किया था, मंडी टैक्स फ्री करने का वादाा किया क्या। लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। शराब, कोयला, गोबर, पीएससी में घोटाला। ये घोटालेबाज सरकार है। छत्तीसगढ़ के 16 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास नहीं दिया। केंद्र की योजनाओं को यहां लागू नहीं करते है। परिवर्तन लाना हैं और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की झूठी, धोखेबाज, विश्वासघाती सरकार को हटाना है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कमल फूल पर बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना हैं। डबल इंजन की सरकार बनाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुल पुलिया, स्कूल, हॉस्पिटल नहीं बनवा रही जिसके कारण पिछले पांच वर्ष से प्रदेश का विकास रूक गया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा गरीब लोगों को दिए जाने वाले 16 लाख प्रधानमंत्री आवास से लोगों को वंचित रखा है। बिजली बिल हाफ करने का वादा करके आज बिली ही हाफ कर दिया है। अपने हाथों में गंगाजल लेकर झूठी कसम खाई थी। आज बिजली का बिल जब आता हैं तो उसे देखकर झटका लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इस वादा खिलाफी करने वाली सरकार को आगामी नवंबर में जब छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होगा और जब आप वोट डालने मतदान केंद्र जाए तो कमल फूल पर बटन दबाकर ऐसा झटका देना की भूपेश बघेल अपनी कुर्सी से धड़ाम से गिर जाए। आपका बदला भी पूरा हो जाएगा और किसी को पता भी नहीं चलेगा। आजादी के इतने साल बाद एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है खुद गरीबी देखने के कारण मोदी को गरीबों की चिंता है और आज गांव, गरीब, किसान के लिए योजनाए बना रहे हैं।


विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की परिवर्तन का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी निकली है भूपेश बघेल सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकने। इस लबरा भूपेश बघेल को हटाना है उन्होंने कहा कि अभी हम सिमगा, धर

सीवा से आए सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। प्रदेश की गरीब जनता के हक का 16 लाख प्रधानमंत्री आवास छीन लिया। 10 लाख को बेरोजगार युवाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया देने वादा किया था लेकिन कुछ लोगों को भत्ता देकर यह सरकार वाही लूट रही है। 2,500 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से 5 सालों में एक बरोजगार युवा का डेढ़ लाख रुपए भत्ता खा गए। पीएससी में नेता, अधिकारियों के बच्चों का चयन हो रहा है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल कहते है गोबर बेचकर किसान मोटरसाइकिल, कार खरीद रहे है यह झूठ है एक भी आदमी बता दो जिसने गोबर बेचकर गाड़ी खरीदी हो। घोटालों का पैसा दिल्ली में भेज रहे है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा हम जनता का आर्शीवाद लेने आए है और आप सभी के आशीर्वाद से हम प्रदेश में फिर से कमल खिलाएंगे और पुनः छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

आमसभा में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी, विधायक एवम परिवर्तन यात्रा -1 के प्रभारी शिवरतन शर्मा, सह प्रभारी महेश गागड़ा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल , भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष टंक राम वर्मा, महामंत्री अनिल अग्रवाल,गणेश शंकर मिश्रा ,अरविंद ठाकुर,अशोक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता गण माजूद रहे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html