भाजपा में थम नहीं रहा टिकटों का विवाद.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी होने के बाद शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्वालियर, छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, तो भाजपा के पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल के समर्थकों ने सिंधिया पैलेस के बाहर नारेबाजी करते हुए उम्मीदवार बदलने की भी मांग की थी। हंगामा बढ़ता देख खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को महल से बाहर आना पड़ा था। इसके पहले इन कार्यकर्ताओं ने मुरार थाना क्षेत्र के बारादरी चौराहे पर भी हंगामा किया था।
लेकिन हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं की अब मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व विधायक समर्थक तकरीबन 60 कार्यकर्ताओं पर मुरार थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस न 147 341 और 188 के तहत 60 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चक्काजाम करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments