google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अस्पताल में मरीज बनकर एंट्री करने के बाद चोर ने की मोबाइल की चोरी....

Dec 17, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजनांदगांव- मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज बनकर एंट्री करने के बाद मोबाइल की चोरी कर भागते एक चोर को महिला सुरक्षा गार्ड ने धरदबोचा है। शनिवार की सुबह चोरी करने की नीयत से तीन चोरों ने अस्पताल में एंट्री की। मौका मिलते ही उन्होंने एक मरीज के परिजन एक महिला का मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास किया। लोगों के शोर मचाते ही वहां ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड खुशबू साहू ने एक चोर को वहीं धरदबोचा। जबकि दो चोर वहां से भाग निकले।


शनिवार की सुबह 6 बजे तीन चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। तीनों चोर वहां मरीज बन कर इलाज कराने पहुंचे थे। मेन गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पहले ही उनकी एंट्री पर आपत्ति की एवं अस्पताल आने का कारण पूछा था। उन तीनों चोरों ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी। तीनों चोर डॉक्टरों से जांच एवं इलाज कराने पंजीयन काउंटर में पर्ची बनाने खड़े थे।


तभी वहां भर्ती एक मरीज की परिजन महिला जो किसी काम से पंजीयन के काउंटर के पास पहुंची थी उसका मोबाइल छीनकर भागने का प्रयास किया। दो चोर वहां से भागने में सफल रहे जबकि एक चोर को सुरक्षा गार्ड खुशबू साहू ने पकड़ लिया। पकड़े गए चोरी के आरोपी ने अपना नाम रोशन कुमार बंजारे निवासी ग्राम तुमड़ीबोड़ बताया है। वहीं दूसरे आरोपी का नाम ऋतिक एवं तीसरा आरोपी राहुल पेंड्री अटल आवास का रहने वाला बताया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html