google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

किराएदार ने की थी बुजुर्ग महिला की हत्या, अवैध संबंध बना वजह.....



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुजुर्ग महिला के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, आरोपी देवेंद्र उर्फ देव (31) निवासी गांव धीमरपुरा, अलीगढ़ महिला का किरायेदार है। अवैध संबंधों के चलते उसने बुजुर्ग आशा देवी (60) की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को पॉलिथीन में लपेटकर बिस्तर (दीवान) में छिपा दिया। इसके बाद वह भाग गया, पुलिस ने आरोपी को अलीगढ से पकड़ लिया |


देवेन्द्र की शादी तय हो गई थी। जब इस बात की जानकारी आशा को हुई तो उसने इसका विरोध किया और देवेंद्र को हर्ष विहार स्थित अपने घर पर बात करने के लिए बुलाया। वहां आशा देवी ने देवेन्द्र पर जब तक वह जीवित है, शादी न करने का दबाव डाला। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और आशा ने देवेन्द्र को थप्पड़ मार दिया। इसी बात पर आरोपी ने आशा की ईंट से मारकर हत्या कर दी। बाद में शव को पॉलिथीन में लपेटकर बिस्तर पर रख दिया गया। आरोपी आशा से 13 हजार रुपये और आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने आशा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। आरोपी देवेन्द्र से पूछताछ कर बुजुर्ग आशा देवी के पैसे और आभूषण बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के खुलासे के बाद बुजुर्ग आशा देवी और देवेंद्र का परिवार काफी सदमे में है, पुलिस सीडीआर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

आशा देवी अपने परिवार के साथ दिलशाद गार्डन में रहती थीं। उनके पति हरीराम की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। आशा के नंद नगरी ए-ब्लॉक और हर्ष विहार में दो घर थे। 10 दिसंबर को आशा नंद नगरी में किराया लेने जाने की बात कहकर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में 13 दिसंबर को उनके बेटे महावीर सिंह ने नंद नगरी थाने में आशा देवी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. इस बीच परिजन भी उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार को जब परिवार हर्ष विहार स्थित घर पहुंचा तो घर का दरवाजा खोलते ही उन्हें तेज दुर्गंध आई। जब ग्राउंड फ्लोर पर बेड खोला गया तो उसमें आशा देवी का शव मिला |

बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीडीआर और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की गई, जांच के दौरान पता चला कि नंद नगरी में आशा देवी के मकान में 10 दिसंबर से रहने वाला किराएदार देवेन्द्र उर्फ देव फरार है। बाद में शनिवार को एक टीम तकनीकी निगरानी जांच करते हुए अलीगढ़ स्थित उसके गांव पहुंची। वहां से आरोपी को पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम दिया। आशा देवी उसे शादी नहीं करने दे रही थी |

 
 

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html