google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सर्द मौसम में सियासत का पारा काफी गर्म...

Nov 16, 2023
1 min read








































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर- सर्द मौसम में सियासत का पारा काफी गर्म है। चुनाव जीतने के प्रयास में और क्या कमी रह गई है, यह जानने के लिए मतदान के एक दिन पहले पूरा समय मंत्रणा की गई। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी मौजूदा चुनावी ताने-बाने का रिव्यू किया।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने गुरुवार को लगातार कई बैठकें की।

यही नहीं, भाजपा की विभिन्न इकाई के पदाधिकारी और सदस्यों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ सलाह-मशविरा किया। मजबूत या कमजोर सीटों को लेकर विचार-विमर्श किया। मतदाता पर्ची का रिव्यू किया। इसके बाद गणित बैठाया गया कि मतदान के वक्त किस बूथ पर कैसा प्रबंधन किया जाएगा।

मतदान के दिन से जुड़ी तैयारियों को लेकर ऐसी बैठक और चर्चा के दौरान कार्यकरर्ताओं को नए सिरे से जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बारे में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने बताया कि, अंतिम दौर तक बैठक और तैयारी संबंधी किया जाना चुनावी माहौल का हिस्सा होता है। हमारे कार्यकर्ता चुनाव में हासिल करने के लिए कमर कसकर डटे हुए हैं।


अब कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम आने वाले 3 दिसंबर को सबके सामने होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद के बल पर इस चुनाव में हमें निश्चित तौर पर जीत मिलेगी। साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में कमल खिलेगा। जनता ने ठान लिया है, अउ नइ सहिबो-बदल के रहिबो।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html