google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज...

Dec 19, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

श्रीनगर- घाटी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। कश्मीर घाटी में इन दिनों जोरों की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के एक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 15.3, कारगिल में माइनस 12.1 और द्रास में माइनस 12.5 रहा।


जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.7, कटरा में 7, बटोट में 3.5, भद्रवाह में शून्य से 0.4 और बनिहाल में 6.3 डिग्री रहा। कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि जिसे स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है, 21 दिसंबर से शुरू होगी और 30 जनवरी को समाप्त होगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html