google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छापेमारी कर रही टीम, ISIS के स्लीपिंग मॉड्यूल्स में शामिल दो स्टूडेंट की तलाश जारी...

Nov 15, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे आईएसआईएस के स्लीपिंग मॉड्यूल्स के तौर पर अलीगढ़ में एएमयू के कुछ पूर्व छात्रों के सक्रिय होने का खुलासा हो चुका है। यूपी एसटीएफ व एटीएस एएमयू से जुड़े दो और छात्रों की तलाश कर रही है। यह दोनों वीएम हॉल एएमयू के रहने वाले बताए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली के बाटला हाउस व प्रयागराज के भी दो युवकों की एसटीएफ को तलाश है।


यूपी में आईएसआईएस के सक्रिय होने की शुरुआत का खुलासा महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जून माह में दर्ज कराए गए एक मुकदमे से हुआ था। इस मुकदमे में नामजद शहनवाज व रिजवान को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इन दोनों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि किस तरह से यूपी के अंदर प्रतिबंधित आतंकी संगठन पैंठ मजबूत कर रहा है।


एसटीएफ ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तीन नवंबर को लखनऊ में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें 10 लोगों को नामजद किया गया था। इन नामजदों में से पुलिस अब छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं एसटीएफ को एएमयू के वीएम हॉल निवासी अब्दुल समद मलिक व फैजान बख्तियार की तलाश है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html