राज्यपाल के द्वारा शिक्षकों को राज्यपाल सम्मान से सम्मानित किया गया.......
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, दरबार हाल राजभवन में आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सीएम भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे,भी मावजूद रहे |
आज पूरे भारत भर में शिक्षक दिवस मना रहे हैं |
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक गण को यह पुरस्कार दिया जा रहा है|
सीएम भूपेश बघेल ने कहा,आज डॉक्टर सर्वपल्ली जी का जन्मदिन हैं, सबको शिक्षक दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, राधा कृष्ण के बारे में आप सब जानते हैं,उन्होंने अपने जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मानते हैं,बहुत से राजनेता हुऐ हैं, जिसमें शिक्षा के लिए अपने आप को समर्पित किया हैं, एपीजे अब्दुल कलाम का नाम हम बड़े सम्मान से लेते हैं, डॉ मनमोहन सिंह शिक्षक रहे, एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में तो राष्ट्रपति कहलाना कम पसंद करते थे,जबकि शिक्षक कहलाना ज्यादा पसंद करते थे |
आदिकाल से भारत में गुरु शिष्य की परंपरा रही है, विवेकानंद जी को याद करते हैं तो रामकृष्ण परमहंस की याद आ जाती हैं, चंद्रयान में भी हमारे वैज्ञानिक ने सफलता हासिल कि, उसमें गुरुओं का बड़ा योगदान रहा हैं,हम यह कार्य कर रहे हैं उस पर भी गुरुओं का योगदान हैं, शिक्षा का एक अच्छा वातावरण चाहिए जब तक उसका वातावरण आप तैयार नहीं करेंगे, जिले में प्रदेश में ब्लॉक में तब तक उस दिशा में आगे बढ़ नहीं पाएंगे,आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है, कि अच्छा वातावरण हो, स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती हो और जो कैंपस है वह सुंदर होना चाहिए, हमारे स्कूल अच्छा होना चाहिए शिक्षक जाए, तो उनको भी अच्छा लगना चाहिए कि मेरा स्कूल जो हैं, साफ और सुंदर रहे, कोरोना काल में नवाचार छत्तीसगढ़ में हुआ और राष्ट्रीय स्तर में सरहाना मिला, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोला गया, मेडिकल कॉलेज खोलें 35 महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किया गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments