शिक्षक ने बच्चों के कपड़े उतारकर की पिटाई, सजा देने वाला पहुंचा जेल....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बीदर - कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को एक निजी स्कूल से जुड़े फिजिकल एडुकेशन टीचर को छात्रों के कपड़े उतरवाने और फिर उनकी पिटाई करने के आरोप में पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बीदर जिले के हुमनाबाद पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक ने कक्षा में शोर मचाने वाले छात्रों को सजा देने के लिए यह कदम उठाया।
आरोपी शिक्षक ने 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को दरिंदगी का शिकार बनाया। छात्रों ने बताया कि शिक्षक ने न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार किया बल्कि घटना के बारे में किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी। माता-पिता ने जब अपने बच्चों के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। इसके बाद, माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शिक्षक की गिरफ्तारी हुई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments