google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार किया, छात्रा को टीचर ने चाकू से गोदा....

Sep 5, 2023
2 min read




































































बिहार के दरभंगा में 12वीं की छात्रा को कोचिंग पढ़ाने वाले टीचर ने गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की, इसके बाद वो फरार हो गया, खून से लथपथ छात्रा को दरभंगा DMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया | उसका इलाज चल रहा है , अभी तक घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, जाले थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई दिल दहला देने वाली इस वारदात को लेकर छात्रा के मामा ने बताया कि कोचिंग पढ़ाने वाले कृष्ण कुमार की नीयत ठीक नहीं थी, जब भांजी ने विरोध किया तो उसने जान लेने की कोशिश की , उसकी हालत नाजुक बनी हुई है |


उन्होंने बताया कि भांजी के गले पर चाकू से वार किया गया है, पुलिस टीचर के घर गई थी | मगर, उसके साथ उसके माता पिता भी फरार हैं. इस मामले में दरभंगा सिटी SP सागर कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है. बीते महीने यूपी के प्रयागराज में 10वीं के छात्र की हत्या कर दी गई थी , इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में खीरी थाने के प्रभारी और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया , निलंबन की ये कार्रवाई पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने की , इसके साथ ही पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया , इन्हीं पांचों पर वारदात में शामिल होने का आरोप है |


गिरफ्तार लोगों में दो नामजद व तीन अन्य आरोपी शामिल हैं , फिलहाल, पुलिस की जांच चल रही है. आरोपी प्रधान को भी पकड़ लिया गया है | बताते चलें कि यमुनापार इलाके के खीरी थाना इलाके में स्कूल से अपनी चचेरी बहन के साथ लौट रहे एक छात्र की हत्या पीट-पीटकर कर दी गई थी , हत्या का आरोप दूसरे समुदाय के युवकों पर लगा , जैसे ही ये खबर फैली इलाके में तनाव फैल गया | छात्र की हत्या से गुस्साये लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया , देर शाम तक हंगामा चलता रहा, मौके पर पुलिस कमिश्नर समेत कई आला अफसर मौजूद रहे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html