शिक्षिका ने छात्रा को बुरी तरह पीटा... जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
यूपी- के सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर उच्च प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका का शुक्रवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया। वीडियो में प्रधानाध्यापिका एक अनुदेशक को गालियां देते हुए चप्पल हाथ में लेकर मारने की धमकी दे रही है। वह एक बच्ची के भी बाल खींचकर पिटाई करती दिख रही है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले मिड डे मील में गड़बड़ी की शिकायत और जांच से परेशान थीं।
छात्राओं का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका शशिबाला सिंह ने उनका बाल खींचकर पिटाई की। यहां तैनात अनुदेशक देवेंद्र मिश्रा को भी धमकी देते हुए प्रश्न किया कि मैं पढ़ाती नहीं हूं? फिर उन्होंने पिटाई के लिए हाथ में चप्पल उठा ली। स्टॉफ ने उन्हें ऐसी हरकत करता देख रोका, लेकिन वे मानीं नहीं। उनके ड्राइवर ने हाथ पकड़ा तब उनका गुस्सा शांत हुआ। प्रधानाध्यापिका शशिबाला पर पिछले दिनों स्कूल में मिड डे मील में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी। आरोप है कि कम बच्चे कम रहते हैं ,बावजूद बच्चों की अधिक उपस्थिति दिखाकर वह मिड डे मील योजना में लंबे समय से गड़बड़ी करती आ रहीं हैं।
शिकायत की जांच में खुद को फंसता देख उन्होंने शुक्रवार को झल्लाकर अनुदेशक देवेन्द्र मिश्रा पर चप्पल उठाकर गालियां दीं ,बच्चियों को बाल पकड़ थप्पड़ से पीटा। बवाल की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय रोजी सिंह विद्यालय पहुंची। उनके सामने बच्चों ने व्यथा बताई। जहां शशिबाला ने बच्चों को धमकाया। इसको लेकर अभिभावकों में आक्रोश रहा। स्कूल में बवाल होने बाद अनुदेशक और बच्चों के साथ अभिभावर हलियापुर थाने पहुंचे जहां काफी देर तक पंचायत चली। उसके बाद मामला शांत हुआ।
थानाध्यक्ष हलियापुर अंजू मिश्र ने देर शाम बताया कि हलियापुर उच्च प्राथमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका शशिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विद्यालय के अनुदेशक देवेन्द्र मिश्र पुत्र चन्द्रशेखर निवासी फत्तेपुर की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर आरोपों से घिरी प्रधानाध्यापिका ने कहा कि मैंने पाठ याद करने के लिए बच्चों को डांटा-फटकारा था। बच्चों के साथ कड़ाई की, जिससे वह पढ़ें, थोड़ा डांटा-डपटा भी था।
सुल्तानपुर के बीएसए दीपका चतुर्वेदी ने बताया कि बीईओ को शिकायत मिली थी कि हलियापुर उच्च प्राथमिक स्कूल में मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की जा रही है। जांच में मामला सही पाया गया। आख्या बन ही रही थी कि बच्चों के साथ मारपीट और अनुदेशक से अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ। बीईओ की जांच के आधार इंचार्ज प्रधानाध्यापिका शशिबाला सिंह को निलंबित करने की कार्रवाई की गई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments