रिटायर्ड जजों को 2 साल तक राजनीतिक पद नहीं देने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराया... पढ़ें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों को रिटायर होने के बाद 2 साल तक राजनीतिक पद लेने से रोकने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है | कोर्ट ने कहा कि यह विषय सेवानिवृत्त जजों के विवेक पर छोड़ देना चाहिए | कोर्ट ने कहा कि वह इस तरह का आदेश नहीं दे सकता क्योंकि कानून बनाना सरकार का काम है | बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन नाम की संस्था की याचिका में कहा गया था कि न्यापालिका की स्वतंत्रता और न्यायिक व्यवस्था में लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है |
बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन नाम की संस्था की याचिका में कहा गया था कि न्यापालिका की स्वतंत्रता और न्यायिक व्यवस्था में लोगों का भरोसा बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी है | याचिका में मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश के राज्यपाल जस्टिस एस अब्दुल नजीर का उदाहरण दिया गया था | जस्टिस नजीर अयोध्या मामले पर फैसला देने वाली बेंच के सदस्य थे | इस पर मामले की सुनवाई कर रही बेंच के अध्यक्ष जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा, 'ऐसा लगता है कि आपको एक जज पर विशेष आपत्ति है.' याचिकाकर्ता के लिए पेश वकील अहमद आब्दी ने कहा कि वह न्यायपालिका के हित में अपनी बात रख रहे हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments