छात्रा से पिटाई करना पड़ा भारी, छात्र ने चलाई टीचर पर गोली...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कानपुर- में चौबेपुर के कोचिंग सेंटर के बाहर शिक्षक पर पढ़ने वाले दो छात्रों ने गोली चला दी। शिक्षक के साथ गोली एक छात्रा को लगी। गोली चलते ही अफरा तफरी मच गई। तमंचा लहराते हुए छात्र भाग निकले। घायलों को चौबेपुर सीएचसी लाया गया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा।
चौबेपुर विकास खंड कार्यालय के सामने भजन लाल स्वतंत्रता संग्राम इंस्टीट्यूट सेंटर चलता है। मंधना बहलौलपुर निवासी विकास तिवारी केमेस्ट्री के टीचर है। गुरुवार को शिक्षक ने छात्र अनिकेत यादव, अभिषेक यादव को पीट दिया था। जिसका बदला लेने के लिए छात्र कोचिंग सेंटर में तमंचा लेकर पहुंच गए। दोनों छात्र कोचिंग के गेट पर रुक गए। शिक्षक के आने का इंतजार करने लगे शिक्षक के बाइक से उतरते ही गोली चला दी। लगातार दो फायर किए। गोली शिक्षक के साथ छात्रा आकांक्षा को भी गोली लग गई। अफरा तफरी मचते छात्र छात्राएं भागने लगे। घायलों को अस्पताल लाया गया। मौके पर पुलिस बल पहुंचा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments