google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

क्रिकेट जगत के धाकड़ खिलाडी ने किया संन्यास लेने का ऐलान..

Aug 5, 2023
2 min read































































एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) पाकिस्‍तान की मेजबानी में खेला जाना है| एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होगी| इस टूर्नामेंट से पहले एक टीम के पूर्व कप्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है| इस खिलाड़ी ने 32 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहकर अपने फैंस को हैरान कर दिया है| बता दें कि ये टीम पहली बार एशिया कप का हिस्सा बनेगी.

32 साल के खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास

नेपाल के पूर्व कप्तान ज्ञानेंद्र मल्ला ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है| इंटरनेशनल क्रिकेट में 2014 में डेब्यू करने वाले ज्ञानेंद्र मल्ला ने अपने नौ साल के करियर के दौरान 37 वनडे और 45 टी20 मैच खेले. 32 साल के ज्ञानेंद्र मल्ला ने वनडे में सात अर्धशतकों के साथ 876 रन बनाए, जबकि टी20 में उन्होंने 120.29 की स्ट्राइक रेट से एक शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 883 रन बनाए|

ट्वीट कर संन्यास का ऐलान

ज्ञानेंद्र मल्ला ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, 'भारी लेकिन बेहद आभारी दिल से, मुझे लगता है कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट से अपनी छुट्टी की घोषणा करने का सही समय है. स्थानीय स्तर पर खेलने से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर खेलने तक, मैंने इस खेल के जरिए बहुत कुछ सीखा.' मल्ला ने 10 वनडे मैचों में कप्तानी की जिनमें से उन्होंने छह जीते| टी-20 में टीम ने उनके नेतृत्व में 12 में से 9 मैच जीते. वह नेपाल के लिए वनडे मैचों में अर्धशतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे. उन्होंने 2018 में नीदरलैंड के खिलाफ देश के पहले मैच में यह कारनामा किया था| इस बल्लेबाज ने 2006 और 2008 में दो अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी नेपाल का प्रतिनिधित्व किया|

एशिया कप में पहली बार खेलेगी ये टीम

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. एशिया कप का आयोजन साल 1984 से हो रहा है. साल 2023 में वनडे फॉर्मेट में इसका 16वां संस्करण खेला जाना है| नेपाल की क्रिकेट टीम एशिया कप के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगी. इसके अलावा बाकी टीमों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं. एशिया कप (Asia Cup 2023) 2023 में लीग स्टेज, सुपर-4 और फाइनल मिलकर कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे| भारत, पाकिस्तान और नेपाल की टीमें एक ही ग्रुप में होगी, वहीं अन्य ग्रुप में गत चैंपियन श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश है|

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html