google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रचंड वेग से चल रही है परिवर्तन की आंधी- साव....

Oct 3, 2023
2 min read




































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बदलाव के संकेत

  • परिवर्तन यात्रा ने 87 विधानसभाओ में 50 लाख लोगो से संपर्क साधा :अरुण साव

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन संकल्प रैली के सभा स्थल लालबाग मैदान जगदलपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन की हवा परिवर्तन के प्रचंड वेग में बदल चुकी है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित है। यह परिवर्तन इसलिए होना आवश्यक है क्योंकि प्रदेश की जनता का हर वर्ग कांग्रेस की सरकार से बुरी तरह त्रस्त है। घोटाला और माफिया की सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के दोनों छोर से परिवर्तन यात्रा निकाली है। इस दौरान 3 हजार किलोमीटर से अधिक यात्रा तय हुई है। जिसमें 87 विधानसभा क्षेत्र में 50 लाख लोगों से सीधा संपर्क हुआ है। हर जगह अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। पहली परिवर्तन यात्रा मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दंतेवाड़ा से 12 सितंबर को आरंभ हुई। दूसरी परिवर्तन यात्रा 15 सितंबर को जशपुर से आरंभ हुई। और इस यात्रा के उपरांत परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित करने विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ मां दंतेश्वरी की भूमि जगदलपुर आ रहे हैं।


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान चार विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया गया तथा तीन विधानसभा क्षेत्र के लोग भी इसमें शामिल हुए। इस तरह छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर परिवर्तन यात्रा ने जनता के बीच संपर्क किया है। पूरे प्रदेश में परिवर्तन की हवा अब परिवर्तन की आंधी में बदल चुकी है। आने वाले चुनाव में निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार जाने वाली है और भाजपा की सरकार आने वाली है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि पहली बार 20 का आयोजन भारत के 70 स्थानों पर हुआ। भारत के विविध प्रांतों में उसे इस विराट आयोजन में दुनिया की महाशक्तियों ने भारत की संस्कृति का परिचय प्राप्त किया। हमारी वसुधैव कुटुम्बकम की संस्कृति ने उन्हें प्रभावित किया। पहले दिल्ली के आसपास तक ही ऐसे आयोजन होते थे। मोदी ने दुनिया को भारत दर्शन करा दिया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पारित होने का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रक्रिया के तहत महिला आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिलेगा। कांग्रेस ने महिला आरक्षण लटकाए रखा था।


संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री केदार कश्यप, सासंद संतोष पांडे,पूर्व प्रदेश मंत्री किरणदेव सिंह , दिनेश कश्यप पूर्व सांसद,जिलाध्यक्ष रूप सिंह मरावी,जिला प्रभारी जी वेंकट उपस्थित थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html