google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मतदान दलों को ले जा रही बस की स्टेयरिंग फेल, जानें फिर क्या हुआ....

Nov 16, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मनेन्द्रगढ़ - बड़ी खबर मनेंद्रगढ़ से आ रही है। 17 नवंबर को राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। यही मतदान करवाने के लिए मतदान दलों को बुधवार को मनेंद्रगढ़ से लेकर एक बस भरतपुर जा रही थी। इस बस पर सेक्टर क्रमांक 17 के 6 मतदान केंद्र के दलों के लोग सवार थे । ये बस भरतपुर सोनहत विधानसभा के दूरस्थ वनांचल इलाके में जा रही थी। जैसे ही ये बस धोवाताल के करीब पहुंची, अचानक बस की स्टेयरिंग फेल हो गई । उसके बाद चालक ने इसको सड़क के किनारे उतार दिया। इससे कोई भी दुर्घटना होने से बच गई।


जैसे ही बस के खराब होने की सूचना जिला मुख्यालय पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एक अन्य वाहन को तत्काल रवाना किया गया। उसमें सवार होकर सभी मतदान दल के लोग अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचे। सभी मतदान दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html