google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गरीबों को गिफ्ट, दीपावली पर राशन वितरण करेगी राज्य सरकार....

Nov 4, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- दीपावली के राशन संग लोगों को आयुष्मान कार्ड भी मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश भर में मुहिम चलाई जाएगी। इसका जिम्मा सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है। छह नवंबर से दीपावली के राशन का वितरण शुरू होगा। सभी राशनकार्ड धारकों और उनके परिवारीजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा गया है।


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में यूपी के करीब तीन करोड़ 48 लाख लाभार्थी शामिल हैं। अभी तक इनमें से सिर्फ एक करोड़ लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। बाकी करीब ढाई करोड़ के कार्ड बनना बाकी है। प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्र गृहस्थी पात्रता सूची में हाल ही में 61 लाख से अधिक परिवारों को शामिल किया गया है।


दीपावली के राशन के साथ बाकी बचे लोगों के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी डीएम को निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा है कि दीपावली पर दूसरे शहरों या प्रदेशों में रोजगार के लिए जाने वाले भी घर आते हैं। ऐसे में उनके राशनकार्ड भी आसानी से बनाए जा सकते हैं।


ऐसे पात्र गृहस्थी राशनकार्ड धारक परिवार जिनके कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बन गया है। उन परिवारों के बाकी सदस्यों के भी कार्ड बनवाने को कहा गया है। ऐसे लोगों की ब्लॉकवार और ग्रामवार सूची भी जिलों को भेजी जा चुकी है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की थी।


इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले यूपी के 1.18 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया था। इसी साल केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना में राज्यों का कोटा बढ़ाया गया। ऐसे में यूपी के पात्र परिवारों का आंकड़ा 13 लाख बढ़कर 1.31 करोड़ हो गया। यह वे परिवार हैं, जिनके स्वास्थ्य बीमा की 60 फीसदी प्रीमियम राशि केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार देती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html