google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रदेश सरकार बच्ची की सुरक्षा नहीं कर पा रही है-शालिनी राजपूत, जाने पूरा मामला

Jul 29, 2023
3 min read


























पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- प्रदेश सरकार बच्ची की सुरक्षा नहीं कर पा रही है, भाजपा महिला मोर्चा ने ताम्रध्वज साहू के निवास का किया घेराव - शालिनी राजपूत

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में प्रदेश के गृह मंत्री के निवास का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया और सुकमा जिले के पोटा केबिन बालिका छात्रावास में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बेरीकेट्स लगा रखे थे, लेकिन महला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उन अवरोधों को पार करके मंत्री के निवास का घेराव किया।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रदेश में बढ़ते अपराध का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस है। आज प्रदेश में छोटी छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। लगातार प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएँ घटित हो रही हैं जिस पर न तो प्रदेश सरकार और न ही उसके मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री की नज़र हैं। महिला मोर्चा प्रभारी सरला कोसरिया ने कहा कि सुकमा जिले के एर्राबोर स्थित बालिका छात्रावास में 5 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार की घटना बताती है कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा देने के बजाय अपराधियों को संरक्षण देने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। श्रीमती राजपूत ने बताया कि जब भाजपा का जांच दल सुकमा के एर्राबोर स्थित बालिका छात्रावास पहुंचा तो पुलिस प्रशासन द्वारा जांच दल को बालिका छात्रावास में अंदर जाने से रोक दिया गया। बाद में जब ग्रामीण आक्रोशित हुए तो कुछ लोगों को ही अंदर जाने के लिए कहा गया। भाजपा जांच दल जब अंदर पहुंचा तो देखा कि बालिका छात्रावास में ना तो सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं और ना ही वहां पर बालिकाओं के रहने के लिए उचित व्यवस्था है। 450 की क्षमता वाले उस बालिका छात्रावास में एक कमरे में 40 से 50 बच्चियां रह रही हैं। घटना के बाद बच्चियां इतनी डरी हुई थीं कि वह किसी को कुछ कह नहीं पा रही थीं।


भाजपा जांच दल जब पीड़ित बच्ची के परिवार वालों से मिला तब पता चला कि यह बात मीडिया में ना फैले, इसी वजह से बच्ची को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया था। श्रीमती राजपूत ने कहा कि जब एक कक्ष में 40 से 50 बच्चियां रह रही थीं तो वहां पर एक महिला शिक्षक की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? बालिका छात्रावास में जितने भी कर्मचारी कार्यरत हैं, सभी अंशकालीन कर्मचारी हैं। श्रीमती राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस के राज में हर तरफ दुराचार छेड़छाड़ एवं अपहरण की घटना बढ़ी है।

रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद महिला अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू ने कहा आज बस्तर से लेकर सरगुजा तक महिला अपराध की घटना ने प्रदेश को शर्मसार करके रख दिया है। कहीं किसी महिला के साथ दुराचार करके उसे जलाकर मार दिया जाता है, तो कहीं बच्चियों को अपराधी अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। प्रदेश महामंत्री श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि दुराचार करने के बाद पीड़ित पक्ष को जान से मारने तक की धमकी दे रहे हैं। लेकिन प्रदेश की पुलिस प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय रिपोर्ट दर्ज करने गए पीड़ित परिवार के ऊपर ही कार्रवाई करने लगता है।

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित घेराव आंदोलन में श्रीमती चन्नी वर्मा, माया बेलचंदन, मिनी पांडे, डॉ. किरण बघेल, कृतिका जैन, शैलेंद्री परगनिया. प्रीति धनिया, हरशीला आशा दुबे, सीमा साहू, सरोज चंद्रवंशी, सुधा साहू, दिव्या कलहारी, स्वीटी कौशिक, सरिता जैन, विजयलक्ष्मी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहीं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html