google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कोटा जिले में मंत्री हीरालाल नागर के स्वागत के दौरान नीचे गिरा मंच...

Jan 6, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोटा - राजस्थान के कोटा जिले में मंत्री के स्वागत के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अब तरफ उसी की चर्चा हो रही है। दरअसल मामला भजनलाल सरकार में मंत्री हीरालाल नागर के स्वागत समारोह से जुड़ा है। मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद वह पहली बार कोटा जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र सांगोद पहुंचे थे। यहां उनके स्वागत के लिए काफी तैयारी की गई थी। काफी संख्या में लोग उनका स्वागत करने पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए एक अलग से मंच भी बनाया गया जहां उनका माला पहनाकर स्वागत किया जाना था। स्वागत समारोह के दौरान मंत्री के साथ कई और लोग मंच पर चढ़ गए जिससे मंच एकदम से नीचे गिर गया।


ये हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री हीरालाल नागर को माला पहनाई जा रही थी। मंच गिरने की वजह से हीरालाल नागर के साथ-साथ कई लोग नीचे गिर गए। मंत्री को हल्की चोटें आई हैं जबकि बाकी 3-4 गंभीर चोट आने की खबर है। मंच गिरते ही वहां अफरा तफरी मच गई।


जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त मंच पर 40 लोग चढ़े हुए थे जबकि मंच केवल 15 लोगों का वजन ही सहन कर सकता था। सभी मंत्री जी का माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। जैसे ही उन्हें माला पहनाई गई, मंच अचानक गिर गया और मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। इस हादसे में चार भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो लोगों को फैक्चर आने की वजह से जयपुर ले जाया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html