google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तेज रफ्तार बोलेरो कार ने एक के बाद एक पांच गाड़ियों को मारी टक्कर...

Jan 8, 2024
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

हल्द्वानी - हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र के क्रियाशाला रोड पर कल देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने एक के बाद एक पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर- उधर भागते नजर आए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार एक युवती और चालक समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। तीनों नशे में धुत थे।


अनियंत्रित गाड़ी को सड़क पर दौड़ता देख कर लोगों की जान पर आ बनी। इसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। वहीं फिर ये अनियंत्रित गाड़ी एक डायग्नोस्टिक सेंटर की दीवार से टकरा गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार एक युवती और चालक समेत तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। बोलेरो चालक जिम संचालक बताया जा रहा है।


हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि बोलेरो गाड़ी को सीज कर तीनों लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। बोलेरो में बैठे सभी लोगों का मेडिकल कराया गया। इसमें नशे में होने की पुष्टि हुई है। वहीं जिन गाड़ियों को टक्कर मार कर नुकसान पहुंचाया गया है, उनके मलिकों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है शिकायत मिलने के साथ रिपोर्ट दर्ज की जायेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html