18 से 22 सितंबर तक चलेगा संसद का विशेष सत्र.......

केंद्र सरकार ने चौंकाने वाले फैसले के तहत संसद का विशेष सत्र बुलाया है | संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को बताया कि संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा | इसमें 5 बैठकें होंगी |
स्पेशल सत्र नई संसद में होगा. सूत्रों के मुताबिक, इस सत्र में 10 से ज्यादा महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाएंगे | बिल की वजह से स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है. प्रह्लाद जोशी ने लिखा कि अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस का इंतजार कर रहा हूं |
आपको बता दें कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 11 अगस्त तक चला था. इस दौरान मणिपुर हिंसा को लेकर दोनों ही सदनों में जमकर हंगामा हुआ था |
विपक्षी दलों ने मणिपुर के मुद्दे पर सदन में चर्चा और पीएम मोदी के बयान की मांग करते हुए जोरदार हंगामा किया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments