हादसा देखकर रूह कांप जाए, वृंदावन में छज्जा गिरने से 5 की मौत...

रूह कापने वाली खबर सामने आ रही है| तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास मंगलवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुरानी बिल्डिंग ढह गई। दरअसल बांके बिहारी मंदिर के पास दुसायत मोहल्ले में एक मकान का छज्जा गिर गया जिसमें पांच लोगों की जान चली गई |
इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी चीख पुकार मच गई | घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे | सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन गली में भीड़ होने की वजह से वह नहीं पहुंच सकी। इसलिए घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही शवों को भी ई-रिक्शा से से ले जाया गया। जिस व्यक्ति का मकान गिरा उसका नाम विष्णु बाग वाला है। बताया जा रहा कि जो हिस्सा गिरा है वह जर्जर हालत में था। वह बंद ही रहता था।
बताया जा रहा है कि बंदरों के आपस में लड़ते समय दुसायत मोहल्ले में रहने वाले निवासी विष्णु बाग के मकान का छज्जा गिर गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments