महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन 'गोलीकांड" में मरे शख्स के बेटे ने भारत छोड़ने का फैसला लिया.....

आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह ने ट्रेन में अपने सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम मीणा और तीन अन्य यात्रियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी | इस हादसे में मारे गए एक यात्री के परिवार वालों का कहना है कि वे अब देश छोड़ना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनके लिए सुरक्षित नहीं है | रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने हमेशा के लिए भारत छोड़ने का फैसला किया है |
हुसैन भानपुरवाला ने राज्य सरकार की भी आलोचना की. उन्होंने कहा, "राज्य सरकार इस मामले में जांच करने में असमर्थ है | मामले की जांच अच्छे से नहीं की जा रही है"
घटना के समय ट्रेन में यात्रियों की तरफ से शूट किए गए कुछ कथित वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कथित तौर पर आरोपी सिपाही विवादित और नफरत भरी बातें कहता नजर आ रहा है | फिलहाल, आरोपी गिरफ्त में है और मामले की जांच की जा रही है | आरोपी चेतन सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की भी बात कही जा रही थी | हालांकि, भारतीय रेलवे ने इस बात से इनकार कर दिया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments