google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेना की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले सैनिक ने की जीत हासिल...

Dec 4, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अम्बिकापुर- सेना की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले सैनिक रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस के अभेद किले विधानसभा सीतापुर को अपने पहले राजनीतिक हमले में ढहा दिया है। विधानसभा सीतापुर में सैनिक रामकुमार ने पहली बार कमल फूल खिलाने में सफलता हासिल कर कांग्रेस के अभियान को चूर-चूर कर दिया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों को सपने में भी यह अंदाजा नहीं था कि अमरजीत भगत के 20 वर्षों की राजनीतिक विरासत को तीन महीने पूर्व नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाला सैनिक इतनी सहजता से ध्वस्त कर देगा।


सैनिक राम कुमार द्वारा सेना की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने पर भगत ने कड़ी टिप्पणी थी तथा कहा था कि राजनीति करना हम राजनीतिज्ञों का काम सैनिक को राजनीति छोड़कर सीमा पर देश की सेवा करनी चाहिए। उन्हें क्या मालूम था कि यही सैनिक उन्हें राजनीति में इस तरह पटखनी देगा। सैनिक रामकुमार ने क्षेत्र के युवाओं की टीम बनाई। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की मनमानी, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, भू- माफियागिरी को मुद्दा बनाया तथा सभी के चहेता बन गए।


किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि सैनिक रामकुमार टोप्पो इतनी सहजता से कांग्रेसियों की फौज को धूल चटा देंगे। अमरजीत भगत को सपने में भी हार की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने जीत में कोई भी दाव-पेंच नहीं छोड़ा था। उन्होंने विधानसभा चुनाव में सैनिक से पराजित होने पर अपनी मूंछ का सफाया कराने की बात कह दी थी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब लोग अमरजीत भगत से पूछ रहे हैं कि वे अपनी मूंछ का सफाया कब कराएंगे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर पूरे दिन हार पर मूंछ का सफाया कराने की घोषणा की चर्चा होती रही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html