शहर के सड़को पर लगे दुकान ने किया आने जाने वालों को परेशान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कोरबा शहर के सड़को पर दुकान लगाने से आने जाने वाले लोगो को भारी परेशानी का शामना करना पढ़ रहा है, शहर के मुख्य मार्ग में जिसको जहां जगह मिली वहां दुकान लगाकर बैठ गए हैं आगामी दिनों में त्योहार शुरू होने वाले हैं जिससे की सड़कों में भारी भीड़ होगी, पुराना कोरबा,ट्रांसपोर्ट नगर एवं कोसाबाड़ी क्षेत्र में स्थिति ऐसी है कि नगर निगम द्वारा निर्मित फुटपाथ एवं पार्किंग क्षेत्र कहीं नजर नहीं आता क्योंकि इन पर दुकान लग रही है |
इन दुकानों को व्यवस्थित तरीके से लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम की होनी चाहिए परंतु नगर निगम के जवाबदार अधिकारी दुकान लगाने की एवज में दुकानदारों को 100 की रसीद धमाकर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर रहे हैं, इन दुकानों पर सड़क पर लगने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होती है एवं शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित हो रही है जो की आने वाले दिनों में विकराल रूप धारण करेंगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments