google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

होटल कारोबारी के घर गोली चलाने वाला गैंगस्टर दीपक तीतर का शूटर फंस गया...

Oct 29, 2023
2 min read
















































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली में दिनदहाड़े होटल काराबोरी पर गोली चलाने और पर्ची देकर एक करोड़ की रंगदारी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में शातिर गैंगस्टर दीपक तीतर के मेन शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में एक एनकाउंटर में 22 वर्षीय शूटर कुलवंत दलाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में पुलिस की गोली शूटर दलाल के पैर में लग गई। इसके बाद वह मौके पर ही गिर गया। स्पेशल कमिश्न (क्राइम) रवींद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार शूटर, हरियाणा के झज्जर का रहने वाला 22 वर्षीय कुलवंत दलाल है।

यह जेल में बंद गैंगस्टर दीपक तीतर और गैंगस्टर दिनेश कराला के इशारे पर काम कर रहा था। तीतर और कराला जितेंद्र गोगी सिंडिकेट के सदस्य हैं। सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में टिल्लू ताजपुरिया के लोगों की तरफ से जितेंद्र गोगी के मारे जाने के बाद उन्होंने गिरोह की बागडोर संभाली थी। अब क्राइम ब्रांच उनकी हिरासत की मांग के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस समय दलाल नाबालिग था। ऐसे में उसे सुधार गृह भेजा गया था। हालांकि, बाद में फज्जा की तलाश जुटी पुलिस ने एक मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया। दलाल को बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया गया। वहां से निकलते ही उसने फिर से गोगी गिरोह के लिए काम करना शुरू कर दिया। शूटर दलाल, गोगी के आदमी, कुलदीप फज्जा को हिरासत से भगाने के मामले में भी शामिल था। मार्च 2021 में कुलदीप फज्जा को चेक-अप के लिए अस्पताल लाया जा रहा था।

पुलिस को 24 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लाडपुर में एक घर में गोलीबारी की शिकायत मिली। शूटरों ने घटनास्थल पर तीन चिट छोड़ी थी। इसमें एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गयी थी। अधिकारी ने कहा, चिट्स में लिखा था कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो अगली बार गोली व्यवसायी के परिवार में किसी के सीने पर मारी जाएगी। तितर और कराला ने शिकायतकर्ता को धमकी भी दी। गोलीबारी के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। जांच के दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि एक शूटर शुक्रवार को द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन के आसपास होगा। एक अधिकारी ने कहा कि रात 2 बजे संदिग्ध को रेलवे अंडरपास के पास मोटरसाइकिल पर देखा गया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन दलाल ने सर्विस रोड से भागने की कोशिश की |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html