google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

yr फिल्म की दूसरी बड़ी मूवी दंगल द बीरनपुर फाइल्स का किया गया मुहूर्त...

Dec 24, 2023
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • कका जिंदा है के यूट्यूब में अपार सफलता के बाद yr फिल्म की दूसरी बड़ी मूवी दंगल द बीरनपुर फाइल्स का किया गया मुहूर्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म कका जिंदा हे को यूट्यूब पर अब तक 2 मिलियन लोगों ने देख लिया है और इसकी सफलता के बाद फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी स्टार कास्ट पवन गांधी ने 2024 में दंगल द बीरनपुर फाइल्स लेकर आने वाले है है। जिसकी शूटिंग 15 जनवरी 2024 को शुरु होगी और मार्च 2024 में छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म के टाइटल साँग को प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक व पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उदित नारायण ने आवाज दिया है। फिल्म के पोस्टर का शनिवार को विमोचन किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी, अभिनेता पवन गांधी, मार्गदर्शक मनोज खरे, सलीम खान, पुरन कीरी

अलख राय के अलावा अन्य कलाकार उपस्थित थे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए दंगल द बीरनपुर फाइल्स के निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी, अभिनेता पवन गांधी, मार्गदर्शक मनोज खरे ने बताया कि फिल्म इस की कहानी से बेमेतरा जिले के बीरनपुर में घटित घटना से कोई संबंध नहीं है। हमारी कोशिश है इस फिल्म के माध्यम से हम लोगों को यह संदेश देना चाहते हैं कि न्याय के लिए एक गांव का आदमी कैसे संघर्ष करता है। बीरनपुर जैसी घटनाएं तो होते ही रहती है और इसका लाभ लेने के राजनीतिक पार्टियां उसे हाईलाइट भी करती है। यह फिल्म किसी जाति विशेष पर नहीं बनी है, पर यह समझ सकते है यह फिल्म बीरनपुर घटना की डमी है जिसमें हम बताना चाह रहे है कि आप अन्याय के प्रति आवाज उठाईए लेकिन हम उसे यह नहीं दिखा रहे है सिर्फ एक आदमी पर आवाज उठाईए। फिल्म की शूटिंग अधिकांश साजा और बेमेतरा जिले में होगी जिसकी शुरुआत 15 जनवरी 2024 से होगी, कुछ शूटिंग रायपुर में होगी और मार्च 2024 में छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में तीन गाने है जिसकी अलग-अलग जगहों पर शूटिंग होगी। फिल्म में अभी अभिनेत्री का चयन नहीं हुआ जिसकी तलाश की जा रही है।

शनिवार को फिल्म के पोस्टर का विमोचन किया गया जिसमें आपको यह झलक रहा होगा कि यह फिल्म हिन्दुत्व पर बनी होगी लेकिन ऐसा नहीं है और फिल्म के पोस्टर के पीछे जो है उसे सस्पेंस रखा गया है। फिल्म में संगीत खुद निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html