जातीय गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा - लालू.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
पटना । जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी भागीदारी की बात बिहार की आगामी राजनीति का मुद्दा बनने जा रहा है। इसके संकेत राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी दिए हैं। उन्होंने जातिगत जनगणना रिपोर्ट आने के बाद जातियों की आबादी के हिसाब से आरक्षण की बात कह कर कहा कि जातीय गणना के बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा। दरअसल, लालू दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, तब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार में हम लोगों ने जातीय गणना करावा दी है। यह अब पूरे देश में होनी चाहिए।
इससे पूरे देश के गरीबों और दलितों को लाभ होगा। लालू ने कहा कि सभी उचित अधिकार मिलेगा। जब लालू से पूछा गया कि जिन जातियों की जैसी संख्या आई है, उस अनुपात में आरक्षण का दायरा बढ़ाया जाएगा? इस पर लालू यादव ने कहा हां, बढ़ाया जाएगा।
बता दें कि कमोबेश यही मांग पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी की है। मांझी ने सीएम नीतीश कुमार से मांग की है कि वह राज्य मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर संख्या आधारित मंत्री परिषद का गठन करें। जिसकी जितनी संख्या भारी, मिले उसको उतनी हिस्सेदारी के तर्ज पर मंत्रि परिषद का गठन किया जाए। इससे समाज के हर तबके को प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। दरी बिछानेवाला जमाना गया, जो बिछाएगा वहीं बैठेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments