धारदार कत्ता लेकर घूम रहे आरोपी सरायपाली पुलिस ने किया गिरफ्तार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सरायपाली 09/07/2023 - सरायपाली पुलिस द्वारा आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो की रास्ते से आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था,
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बिछिया के चौक के पास एक व्यक्ति धारदार कत्ता लेकर घूम रहा था और लोगो को डरा धमका रहा था, सरायपाली पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं नाम पता पूछने पर अपना नाम उत्तर कुमार राय पिता खेमराज राय उम्र 19 वर्ष ग्राम संतपाली थाना सरायपाली का निवासी बताया जो अपने दाहिने हाथ में धारदार कत्ता रखकर लोगों को डरा धमकर रहा था। कत्ता रखने के संबध में पूछे जाने पर कोई वैध कागजात दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार कत्ता जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध अजमानतीय होने से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments