google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन के बदल गए नियम, जान लीजिए नहीं तो..खाली हाथ वापस आ जाएंगे.....

Aug 24, 2023
2 min read






























































कृष्ण की नगरी मथुरा स्थित वृंदावन में दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं, यहां के बांके बिहारी मंदिर में कई बार दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ लग जाती है कि उसे संभाल पाना लगभग नामुमकिन हो जाता है, यह भीड़ कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बन जाती है | इसी अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए अब एक फैसला लिया गया है, अब से मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ेगा, इसके बाद ही वे दर्शन कर पाएंगे |

दरअसल, जानकारी के मुताबिक वैसे तो मथुरा में स्थित बांके बिहारी मंदिर में हर दिन काफी भीड़ रहती है लेकिन कृष्णजन्माष्टमी के आसपास यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है, इसीलिए यहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की तरफ से जल्द ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी | बताया गया है कि जन्माष्टमी के पहले ही ये प्रक्रिया शुरू हो सकती है, यह निर्णय मंगलवार को प्रशासन के अधिकारियों और मंदिर के सेवायत पुजारियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है |

हालांकि इस निर्णय पर अंतिम मुहर तब लगेगी जब इस निर्णय को सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट में रखा जाएगा, माना जा रहा है कि इस निर्णय को जल्द ही हरी झंडी मिल जाएगी, फिलहाल बैठक के बाद ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर दर्शन की व्यवस्था पर सहमति बनी है, इस निर्णय में यह भी बताया गया है कि लोग दर्शन से पहले ऑनलाइन पंजीकरण से दर्शन कर सकते हैं, साथ ही फिर स्थानीय लोग पहचान पत्र दिखाकर बिना रजिस्ट्रेशन के भी दर्शन कर सकते हैं |

वहीं यह भी विचार रखा गया है कि जन्माष्टमी पर मंगला आरती के लाइव दर्शन की भी व्यवस्था की जाएगी, इससे लोग बिना मंदिर गए भी दर्शन कर सकते हैं | बता दें कि जैसे-जैसे सितंबर का महीना शुरू होगा, वैसे-वैसे वृंदावन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भी तैयारियां शुरू हो जाएंगी | देशदुनिया में मशहूर कृष्ण मंदिर में लोगों के दर्शन करने की सुविधाओं और सुरक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कई इंतजाम भी किए जाएंगे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html