google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

25 हज़ार की लूटपाट करने वाला लुटेरा चंद घंटे में गिरफ्तार.....

Aug 23, 2023
2 min read
































































आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना प्रभारी को उनके बदमाशों पर तत्काल रूप से प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिये गये हैं । गत दिनों चक्रधरनगर पुलिस द्वारा लूटपाट के मामले में जूटमिल के आदतन गुंडा बदमाश विशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं कल थाना चक्रधरनगर में ग्राम नंदेली में रहने वाले बाल गोविंद पटेल द्वारा जेलपारा रायगढ़ के रहने वाले प्रकाश दास महंत पर झगड़ा, मारपीट लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज करते हुये बताया कि कल सुबह करीब 10:00 बजे अपने लेबर विष्णु मंडल के साथ शंनि मंदिर के पास जा रहा था, रास्ते में मरीन ड्राइव स्टॉप ड्रीम के पास प्रकाश महंत रास्ता रोककर शराब पीने के लिए रुपए की मांग कर हाथ में रखे बांस के डंडे से मारपीट, गाली गलौज करते हुए जेब में रखें ₹25,000 को लूटकर भाग गया।


थाना प्रभारी चक्रधरनगर द्वारा शहर के निगरानी बदमाश प्रकाश दास महंत द्वारा वारदात को अंजाम देने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुये पीड़ित के आवेदन पर लूट का अपराध दर्ज करते हुए तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी किया गया और उसे चंद घंटे में जूटमिल क्षेत्र से लूट के सारे रकम ₹25,000 के साथ हिरासत में लिया गया । पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर लूट की रकम 25,000 रुपए और मारपीट में प्रयुक्त एक बस का डंडा की जप्ती कर आरोपी को न्यायिक रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है ।


विदित हो कि आरोपी प्रकाश दास महंत पिता लालसाय दास महंत उम्र 32 साल निवासी जेलपारा पीछे प्रगति नगर थाना जूटमिल रायगढ़ जो थाना जूटमिल का निगरानी बदमाश है । आरोपी पर प्राप्त शिकायतों को लेकर जूटमिल पुलिस द्वारा अब तक आपराधिक एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 24 मामले दर्ज किये जा चुके हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसे बदमाशों को चिन्हित कर जिला बदर के निर्देश दिए गए हैं, चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html