google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खून से फिर लाल हुई सड़क, तीन लोगों की मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी.....

Jan 6, 2024
1 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झांसी - उत्तर प्रदेश में झांसी के मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में टीकमगढ़ मार्ग पर कोहरे के बीच ट्रैक्टर -ट्रॉली के असंतुलित होकर पलट जाने से हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से कुछ लोग मऊरानीपुर मंडी में मूंगफली बेचने शुक्रवार को आए थे और रात को ट्रॉली पर सरिया लादकर वापस लौट रहे थे। देर रात कोहरे के बीच किसी कारण से ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और तीन लोगों दब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला और अस्तपाल पहुंचाया जहां चिकत्सिकों ने तीनों रामबख्श (40),लखनलाल उफ गब्बू (30) और पुष्पेंद्र (26) को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ के थाना बमोरी के कुढयाला गांव के रहने वाले थे।


दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक-ग्रामीण (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने शनिवार को बताया कि मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में टीकमगढ मार्ग पर सरिया लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली कोहरे के कारण शुक्रवार देर रात पलट गयी। ट्रैक्टर में छह लोग सवार थे ,जिनमें से तीन की मौत दबने के कारण हो गयी जबकि तीन अन्य सुरक्षित हैं। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर दी है आज पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html