8 लाख का था ईनाम, महिला सहित दो पुरूष नक्सलियों ने किया सरेंडर…

सुकमा जिला पुलिस के सामने 8 लाख रुपए की ईनामी महिला बटालियन सदस्य कमली उर्फ कमला सहित 2 पुरूष नक्सली देवा पूर्व बटालियन सदस्य एवं सल्लू डीएकेएमएस सदस्य के द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।
बता दें कि नक्सली संगठन के हिंसा अमानवीय व्यवहार अत्याचार आधारहीन विचारधारा शोषण तथा बाहारी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव से प्रताड़ित होकर छत्तीसगढ़ शासन के छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्काेम अभियान नई सुबह-नई शुरुआत से प्रभावित होकर 8 लाख रुपए की इनामी बटालियन सदस्य सहित दो पुरूष नक्सली ने सुकमा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments