google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भय और आतंक का राज खत्म: बृजमोहन अग्रवाल...

Dec 23, 2023
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

रायपुर, 22 दिसंबर-वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा कि, पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शासनकाल में रायपुर में जो भय और आतंक का राज, गुंडों, माफियाओं का राज, अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों का राज और नशे का अवैध कारोबार करने वालों का राज हो गए था उसे खत्म किया जाएगा। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में कानून का राज चलेगा। किसी को डरने, घबराने, परेशान होने की जरूरत नहीं है। न हम गलत काम करेंगे न ही किसी को करने देंगे। रायपुर की जनता और केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ पूरा किया जाएगा।

कोई भी ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे रायपुर और छत्तीसगढ़ की जनता को सर झुकाना पड़े।

भगवान इतना समर्थ दे कि, मैं रायपुर की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकूं।


मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की भाजपा नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ मुझे मंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूरी लगन और ईमानदारी के साथ काम करके उसे पूरा किया जाएगा। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटी दी है उस गारंटी को विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली हमारे प्रदेश की भाजपा सरकार पूरा करेगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित राज्य बनाएंगे। यहां रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ को देश में नंबर वन बनाना ही हमारा लक्ष्य रहेगा।


बॉक्स...

मंत्री बनने के बाद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर बधाई देने के लिए लोगों का ताँता लगा रहा। लोगों ने फूलों की हार पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाई। उनके मंत्री बनने की खुशी में जगह जगह आतिशबाजी भी की गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html