google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महापौर की कार्यप्रणाली से जनता नाराज़...

Dec 6, 2023
2 min read






































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड मे भी भाजपा को प्रचंड बहुमत..महापौर इस्तीफ़ा दे.

भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की आवश्यक बैठक नगर निगम मुख्यालय मे आहूत की गई। बैठक मे सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली प्रचंड मतों से जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया गया । रायपुर शहर के चारो विधानसभा मे और लगभग शहर के 70 वार्डो मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की बहुमत से जीत यह प्रमाणित करता है कि शहर की जनता वर्तमान महापौर की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट है। अतः नैतिकता के आधार पर महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए। सत्तापक्ष के पार्षदों के वार्डो मे भी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशियों की जीत बहुमत से हुई है। इससे स्पष्ट है कि सत्तापक्ष के पार्षद महापौर की कार्यप्रणाली के कारण अपने वार्डो मे भी जीत नही दिला पाये।

विदित हो कि महापौर जनता के द्वारा ना चुनकर अपने पार्षदों के द्वारा चुने गये है। पार्टी के आंतरिक व्यवस्था के तहत एजाज ढेबर महापौर प्रत्याशी थे , जिस प्रकार मुख्यमंत्री ने राज्यपाल महोदय को इस्तीफा सौपा उसी प्रकार महापौर एजाज ढेबर को भी रायपुर कलेक्टर को इस्तीफा सौप देना चाहिए ।

भाजपा पार्षद दल ने महापौर पर आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षो मे शहर की जनता को न पेयजल उपलब्ध करा पाये, न ही चलने को सडक उपलब्ध करा पाये। गरीबो को आवास दिलाने मे महापौर असफल रहे। विद्युत की व्यवस्था चौपट हो गई है। लाखो के स्मार्ट पोल डंप पडे है। सफाई व्यवस्था ठप्प है , करोडो के खरीदे गये डस्टबीन धूल खाते पडे है। शहर मे अवैध कब्जो की भरमार है। आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। मांस मटन की दुकाने बिना अनुमति के रहवासी क्षेत्रों में खोले गए हैं ।रायपुर शहर के 70 वार्डों में विकास कार्य का अता पता नही है, केवल घोषणाएं हुई है , भूमि पूजन हुआ है लेकिन नगर निगम को राज्य की कांग्रेस सरकार से राशि अब तक नही मिली है । पिछले 4 सालों में कांग्रेसी महापौर अपनी ही सरकार से विकास कार्य के लिए राशि नही ला पायें है । कुल मिलाकर महापौर प्रत्येक क्षेत्र मे जनता की समस्याओं का निराकरण करने मे असफल रहे हैं

जिस पर राजधानी की जनता ने भी मुहर लगाते हुए रायपुर शहर के चारों विधानसभा पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाया है । अब शहर की सत्ता से महापौर एजाज ढेबर के इस्तीफे की मांग भाजपा पार्षद दल करता है और संगठन के निर्णय अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी रणनीति निर्धारित करेगी ।

उक्त बैठक मे मनोज वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष, मृत्युजंय दुबे, सूर्यकांत राठौड़, डॉ.प्रमोद साहू, सीमा संतोष साहू, कामिनी पुरूषोतम देवांगन, सरिता वर्मा, नारद कौशल, सुशीला धीवर, विश्वदिनी पांडेय, डॉ.सीमा कंदोई, रोहित साहू, भोला साहू, विनोद अग्रवाल, गोदावरी गज्जू साहू, रवि धुव्र, सावित्री जयमोहन साहू, अमर बंसल, टेसू नंदकिशोर साहू उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html