जनता ने बृजमोहन का राजतिलक किया...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
26 अक्टूबर रायपुर वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दीं हैं। इसी के मद्दे नज़र बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को श्याम नगर, रावतपुरा फेस 1 और पीएस सिटी चंगोराभाठा में ताबड़तोड़ बैठकें लीं।

बृजमोहन अग्रवाल देर शाम चंगोराभाठा के पीएस सिटी पहुंचे जहां लोगों ने उनका तिलक कर स्वागत किया। बृजमोहन ने स्थानीय लोगो से मुलाकात की और उन तक अपनी और भाजपा की बात पहुचायी। बैठक का आयोजन पीएस सिटी स्थित पार्क में किया गया था।

बैठक में बड़ी संख्या में सोसायटी के पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं।
इसके बाद बृजमोहन अग्रवाल रावतपुरा फेस 1 पहुंचे जहां प्रेम प्रकाश गजेंद्र के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में नारायण सिंह ठाकुर, सतीश सोनकर, कौशल्या साहू समेत स्थानीय महिला और पुरुष मौजूद थे।

इन मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने की मांग भी की, बृजमोहन ने सरकार बनने के बाद उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

बृजमोहन ने इन बैठकों में मौजूदा कांग्रेस सरकार की नाकामियों और भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ ही अपनी भविष्य की योजनाओं को जनता के सामने रखा और उनसे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।
बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय लोगो से उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भाजपा के पक्ष में लाने की अपील की।

बैठक में शामिल लोगों ने भी बृजमोहन अग्रवाल को एक बार पुनः रायपुर दक्षिण से विधायक बनाने का आशीर्वाद दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments