प्रोजेक्ट को ग्रीनफील्ड टाउनशिप अयोध्या का नाम...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भगवान राम- की जन्मभूमि अयोध्या का पूरी तरह से कायाकल्प होने जा रहा है, जिसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश आवास विकास को दी गई है | आवास यूपी विकास नई अयोध्या के निर्माण में जुट गया है |

इस पूरे प्रोजेक्ट को ग्रीनफील्ड टाउनशिप अयोध्या का नाम दिया गया है | लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग के दोनों किनारों पर 1407 एकड़ भूमि पर ग्रीनफील्ड टाउनशिप बनेगी | जहां कृतम झील से लेकर मठ, आश्रम, कॉटेज इंडस्ट्री वेयरहाउस और नामी गिरामी पांच सितारा होटल होंगे |
वहीं, आवास एवं विकास आयुक्त आयुक्त रणवीर प्रसाद ने 'आजतक' को जानकारी देते हुए बताया कि नई टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए लगभग 367 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है | जबकि, ग्रुप हाउसिंग 93 एकड़ में बनने वाली मठों और आश्रमों के लिए 55 एकड़ जमीन आवंटित की गई है | बाहरी देशों के अतिथि गृहों के लिए 60 एकड़ जमीन आवंटित की गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments