google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने का सिलसिला जारी..

Dec 22, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद- जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक सुलभ रूप से पहुंचाने तथा इस संबंध में जानकारी देने के लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथ ने शुक्रवार को महासमुंद जनपद के ग्राम पंचायत गोपालपुर एवं खैरझिटी में आयोजित शिविर में केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।


आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोती साहू ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने काम किया जा रहा है। शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके फलस्वरूप आम लोगों के जनजीवन में सुधार हो रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई।


इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड योजना में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, फसल बीमा योजना से फसलों की क्षति होने पर उसकी भरपाई, नल जल योजना के माध्यम से घर घर पानी पहुंचाने एवं इसके साथ-साथ अनेक कल्याणकारी योजनायें जिससे लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शिविर में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को मौके में लाभान्वित करने की कार्यवाही भी की गई। शिविर में विद्यालयीन बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।


शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा आवेदन भराया गया। शिविर में कृषि विभाग द्वारा खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया एवं ग्रामीण वासियों को जानकारी प्रदान की गई। शिविर स्थल पर लाभार्थी हितग्राहियों ने उन्हें मिले लाभ की जानकारी “मेरी कहानी मेरी जुबानी“ के रूप में सभी को सुनाई। ग्राम खैरझिटी की कुसुमलता चेलक एवं जानकी कोसले ने शासन की योजनाओं से मिले लाभ और अपने जीवन में आए बदलाव को साझा किया।


उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें चूल्हे के धुंए से राहत मिली है। वहीं प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना से लाभान्वित मिलन साहू ने बताया कि उन्हें 15 किस्तों में राशि प्राप्त हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी कुमारी बाई सतनामी, रजवंतीन बाई टंडन, सुरेश कुमार यादव एवं बेन बाई ढीढी को अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।


इसी प्रकार ग्राम पंचायत कांपा की चंचल ठाकुर को डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकरण के अंतर्गत मूल घटकों के कार्यान्वयन में 99 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण करने पर अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खुले मन से धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्रामीणों को “हमारा संकल्प विकसित भारत“ की प्रतिज्ञा भी दिलायी गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html