google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पुष्प प्रदर्शनी में पुरस्कार वितरण छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी द्वारा किया गया...

Jan 15, 2024
1 min read




































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

प्रकृति की ओर सोसायटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने जानकारी दी की प्रकृति की ओर सोसायटी, उद्यानिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ,जिंदल स्टील एंड पावर, आईजेकेवी नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।जिसमें सर्वप्रथम पुष्प सज्जा प्रतियोगिता का जिसमें शहर की महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया द्वितीय प्रतियोगिता बच्चों के लिए थी जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, विभिन्न आयु वर्ग के 70 बच्चों ने हिस्सा लिया प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र पुरस्कार अमर पारवानी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा प्रदान किए गए। आज की तृतीय प्रतियोगिता जन्माष्टमी के अवसर पर जो मटकी फोड़ कार्यक्रम होता है। उसमें जो पिरामिड बनाया जाता है उसके लिए तीन नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें बालाजी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें₹5000 का नगद पुरस्कार दिया। इस प्रतियोगिता के द्वितीय स्थान पर एमएमआई कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग को ₹3000 नगद पुरस्कार दिया गया। तृतीय स्थान पर प्रतिभा कॉलेज आफ नर्सिंग रहा जिन्हें ₹1000 का नगद पुरस्कार दिया । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालों प्रतिभागियों को प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन के अध्यक्ष महेंद्र चौबे सचिव विशाल दीक्षित ने पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मोहन वर्ल्यानी अध्यक्ष, चित्रकला प्रभारी जया भगवानानी, मंच संचालन जयेश पिथालिया, आभार निर्भय धाडीवाल ने किया मनीषा त्रिवेदी, आशा भावनानी, मोमसोना बेउरा, डॉ विजय जैन, मुकेश अग्रवाल, रमेश बटवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html